
सप्तदिवसीय महामृत्युंजय जप अनुष्ठान एवं भव्य रुद्राभिषेक
🌺 परम पूज्यगुरुदेव भगवान् विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस श्री स्वामी महेश्वरानंद पुरी जी महाराजके उत्तम स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण हेतु 🌍
विद्वान् ब्राह्मणों द्वारा संकल्पित यह दिव्य अनुष्ठान परम पूज्य विश्वगुरूजी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा सम्पूर्ण विश्व में शांति, समृद्धि और कल्याण की भावना से सम्पन्न किया जा रहा है।
मुख्य विशेषताएँ:
🔹 कालावधि: सप्तदिवसीय अनुष्ठान
🔹 तिथियाँ: 31 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक
🔹 जप संकल्प: सवा लाख (1,25,000) महामृत्युंजय मंत्रों का जप किया जाएगा।
🔹 विशेष पूजन:
- प्रतिदिन प्रातःकाल रुद्राभिषेक
- श्री द्वादश ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव का भव्य रुद्राभिषेक, विधिविधान से किया जाएगा।
🔹 कर्तृत्व: वेद पारंगत ब्राह्मणों द्वारा शास्त्रसम्मत विधि से सम्पन्न होगा।
🔹 स्थान: विश्व के अद्वितीय, अकल्पनीय एवं आश्चर्यजनक ॐ आकार के दिव्य ॐ आश्रम – जाडन, जिला पाली (राजस्थान)
🪔 आप सभी श्रद्धालुजनों से विनम्र अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर साक्षात् अथवा संकल्पपूर्वक सहभागी होकर, पूज्य विश्वगुरूजी की आरोग्यता एवं सम्पूर्ण मानवता के कल्याण हेतु अपने तन, मन व वचन से अपना आध्यात्मिक योगदान प्रदान करें। आप सभी का हार्दिक स्वागत है!

यह दिव्य ऊर्जा हमारे गुरुदेव को स्वास्थ्य, शक्ति और शांति से परिपूर्ण करे।




















